HEADLINES


More

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Friday 14 May 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 14 मई : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन किया। सभी परिजनों ने विधि-विधानपूर्वक भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और यज्ञ में आहूति डाली। संध्या में दीप प्रज्जलित कर भगवान परशुराम की आरती की जाएगी। पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने भगवान परशुराम की महि


मा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। हनुमानजी की ही तरह इन्हें भी चिरंजीव होने का आशीर्वाद प्राप्त है। भगवान शिव ने इनकी घोर तपस्या से प्रसन्न होकर इन्हें फरसा दिया था। फरसा को परशु भी कहा जाता है, इसी वजह से इन्हें परशुराम के नाम से जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। भगवान परशुराम भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शास्त्रों में उन्हें अमर माना गया है। पं. सुरेन्द्र शर्मा भगवान परशुराम के अनन्य भक्त हैं और भगवान परशुराम के प्रचार-प्रसार में बढ़-चढक़र भाग लेते हैं। फरीदाबाद ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश और पूरे देश में भगवान परशुराम का परचम लहराने का काम कर रहे हैं। श्री बबली भगवान परशुराम के अनन्य भक्त हैं और हर बार धूमधाम से जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाते हैं, लेकिन पिछले 2 साल से कोरोना के चलते घर में ही दीये जलाकर और हवन यज्ञ के साथ शांतिपूर्ण तरीके से भगवान परशुराम जयंती मनाते आ रहे हैं। हवन यज्ञ में पं. संजीव पाराशर, कैलाश पाराशर, राजू दादा, हरीश पाराशर एडवोकेट, कृष्ण पाराशर, कर्ण पाराशर आदि ने आहूति डाली।

No comments :

Leave a Reply