HEADLINES


More

फरीदाबाद - गुरूग्राम रोड़ पर जंगलों में मौजूद जीव जंतुओं की सेवा का कार्य किया

Posted by : pramod goyal on : Monday 17 May 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : ग्लोबल फाउंडेशन ऑफ इंडिया सामाजिक संस्था के तत्वाधान में फरीदाबाद गुरूग्राम रोड़ पर जंगलों में मौजूद जीव जंतुओं की सेवा का कार्य किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर बसपा जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने जीवों की सेवा करते हुए कहा मानव की सेवा के साथ-साथ हमें बेजुवान जीवों की सेवा भी करनी चाहिए। उन्होने कहा संस्था की ओर से जीवों की सेवा का जो कार्य शुरू किया है वह सराहनीय है। इस अवसर पर संस्था के प्रधान के. एल. गौतम, श्रीकाली मंदिर के प्रधान राकेश रक्कू, कर्मचारी नेता नंद किशोर कंडेरा, समाजसेवी मंगलसेन गोला, अशोक शास्त्री, स्वदेश कुमार, विपुल गौतम सहित अनेक लोगों ने रोड पर मौजूद सैकडों बंदरों, गायों और अन्य जीवों को फल, कच्ची सब्जियां, ब्रेड, चने आदि खिलाए। पहाडों पर पानी की कमी को देखते हुए वर्तनों में पानी भरा गया।

संस्था के प्रधान के. एल. गौतम ने कहा कोरोना महामारी के कारण होटलों और अन्य खाद्य पदार्थ की दुकानें बंद हैं। पहले होटलों के द्वारा इन जीवों को खाना पहुंचाया जाता था। इस काराण जीव जंतु भूख से परेशान होकर कॉलोनियों और सैैक्टरों में आते हैं। पहाडों पर अनेक प्रकार के जीव जंतु मौजूद हैं। यहां फलदार वृक्षों की कमी है, और पीने का पानी भी नहीं है। गर्मी में जीव जंतुओं को खाने और पानी की भारी कमी महसूस होती है। इसलिए हमारा प्रयास है कि इन जीवों की सेवा का कार्य रोज किया जाए। मेरी सर्वजन से अपील है कि अपनी यथाशक्ति के अनुसार रोज शाम को इन जीवों तक कुछ खाना पहुंचाने का का किया जाए। मनुष्य होने के नाते इनके जीवन दायित्व भी हम पर ही है।


No comments :

Leave a Reply