HEADLINES


More

कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा

Posted by : pramod goyal on : Sunday 16 May 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां खेती कानूनों का विरोध कर रहे आंदोलनकारी किसानों ने पुलिस पर हमला कर दिया। एक DSP को भी मार-पीटकर घायल कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने लाठीचार्ज करके हालात पर काबू पाया। इस दौरान करीब आधा घंटा हाईवे जाम रहा।


हिसार में OP जिंदल मॉडर्न स्कूल में करीब 28 करोड़ रुपये से अस्थायी तौर पर चौधरी देवी लाल संजीवनी अस्पताल का निर्माण किया गया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अस्पताल का शुभारंभ किया और हेलिकॉप्टर से चले गए। जब रामायण टोल और सातरोड़ नहर के पास जुटे आंदोलनकारी किसानों को पता चला तो वो जिंदल स्‍कूल की तरफ बढ़े। करीब 18 किमी की दूरी तय कर किसान समारोह स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की। दोनों तरफ से हुई झड़प में आंदोलनकारियों ने DSP अभिमन्‍यु को भी पीट दिया। मामला गरमाता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज भी किया। 

No comments :

Leave a Reply