HEADLINES


More

कोरोना से बचाव के लिए मानव सेवा समिति ने SMS नाम से चलाया जन जागरण अभियान

Posted by : pramod goyal on : Monday 19 April 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति ने   कोरोना की दूसरी लहर में भी सेवा कार्य शुरू किया है। कोरोना से बचाव के लिए SMS नाम से एक जन जागरण अभियान व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर करने का कार्य शुरू किया है। रविवार व सोमवार को समिति ने      सेनीटाइजर S, मास्क M, सोशल डिस्टेंस S, यानी SMS स्लोगन लिखे बोर्ड सार्वजनिक स्थानों पर लगाए। जिसके माध्यम से आम जनता से अपील की गई है कि वे सैनिटाइजर करें, मास्क जरूर ल


गाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। जियो और जीने दो का सिद्धांत अपनाएं। SMS के संदेश को व्हाट्सएप,सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से भी सभी को भेजा जा रहा है। सार्वजनिक स्थान  सेक्टर 10 स्थित मानव भवन, बिजली दफ्तर, डीएलएफ व हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 10 की गलियों, दयानंद व सरकारी स्कूल व मंदिर प्रांगण में सैनिटाइजर किया गया। इस शुभ कार्य में समिति के वरिष्ठ सदस्य व उपाध्यक्ष एससी गोयल, कार्यकर्ता कैलाश शर्मा, सुरेंद्र जग्गा,अरुण बजाज, राजेंद्र गोयनका, बांके लाल सितोनी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply