HEADLINES


More

हर बूथ पर धूमधाम से मनाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस – गोपाल शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Friday 2 April 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-11 फरीदाबाद पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला कार्यसमिति की  एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि अप्रैल  भारतीय जनता पार्टी  के स्थापना दिवस को फ़रीदाबाद के हर बूथ पर मनाया जाएगा  Iहर बूथ पर 20-20 कार्यकर्ताओं की टोली ध्वजारोहण करके भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और ख़ुशी के साथ एक त्योहार के रूप में मनाएँगे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना अप्रैल 1980 को हुई थी लेकिन इसकी नींव 1951  में जनसंघ की स्थापना के साथ ही रखी जा चुकी थी अपने आदर्श और प्रेरणास्त्रोत डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दी


नदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे लेकर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना व अंत्योदय की विचारधारा से प्रेरित होकर देश में सुशासन की नई दिशा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ  उन्होंने देश की लोकसभा में सांसदों से पूर्ण बहुमत की सरकार के सफल सफ़र की जानकारी विस्तार पूर्वक दी उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार को गति देने और जनहित और कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुँचने का  आह्वान किया ज़िला महामंत्री मूल चंद मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ‘ सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत व्यापक रूप से लोगों को वैक्सीन लगवाने और घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने का कार्य बहुत ही निष्ठा और लगन से कर रहे  हैं और अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं कोविड-19 टीकाकरण अभियान में योगदान के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कोविड-19 टीकाकरण को और अधिक गति  देने का आग्रह किया इस बैठक में ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्माज़िला  महामंत्री मूलचंद मित्तलआर एन सिंह,  वरिष्ठ भाजपा नेता वज़ीर सिंह डागरज़िला उपाध्यक्ष संजीव भाटीपंकज रामपालमान सिंहबिजेंद्र नेहराज़िला सचिव सुनीता बघेलपुनीता झा,भारती भाकुनी मुकेश अग्रवालहरेन्द्र भड़ानाज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ताज़िला कार्यालय सचिव सचिन कुमार,  प्रवीण चौधरीभाजपा मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष राजबाला सरधानासुखबीर मलेरनाभगवान सिंहलाजर रणजीत सेनयुवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री सचिन ठाकुर व गोल्डी अरोड़ाभाजपा मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्रीमोर्चों के मिडिया प्रमुख और सोशल मिडिया संयोजक व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

No comments :

Leave a Reply