HEADLINES


More

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनकी पत्नी आशा को भी संक्रमण की पुष्टि

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 18 April 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनकी पत्नी आशा को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूबे में कोरोना की महामारी चरम पर है। उधर प्रदेश सरकार ने महामारी से जंग को तेज करने के लिए गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अगुआई में मुख्य सचिव विजय वर्धन सहित 10 अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव स्तर के IAS, DGP मनोज यादव और स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर के पांच अधिकारियों वाली 17 सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी बनाई है।


बावजूद इसके सूबे में एक्टिव केसों की संख्या 38,558 हो गई है। लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों के चलते रिकवरी रेट लुढ़कता हुआ 88.01 फीसदी पर आ गया है। पॉजिटिव रेट लगातार बढ़ता हुआ 5.16 फीसद पर पहुंच गया है। मृत्यु दर 0.95 फीसदी है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 2944 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं हर 10 लाख लोगों पर दो लाख 68 हजार 624 मरीजों की जांच की जा रही है।

इसी बीच रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और उनकी पत्नी आशा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही एसोसिएट जरनल लिमिटेड को प्लॉट अलॉट किए जाने के मामले में हुड्‌डा पंचकूला स्थित CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश हुए थे। ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले पुलिस अधिकारियों और अन्य पर भी अब महामारी का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। दूसरी ओर इससे एक दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कोरोना संक्रमित होकर होम आइसोलेट हैं।

No comments :

Leave a Reply