HEADLINES


More

सफाई कर्मचारियों ने वेतन को लेकर निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday 15 April 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 15 अप्रैल। नगर निगम में र्कायरत सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण आज तीसरे दिन भी लगातार जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन कर्मी नेता प्रकाश प्रचारी ने किया।

गुस्साएं कर्मचारियों को सम्बोधित प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि

पिछले कई महीनों से नगर निगम में कर्मचारियों की वेतन न मिलने की कोई समय सीमा नहीं है। जिससे कर्मचारियों में नगर निगम के प्रति काफी आक्रोश है।

प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 1994 में बने पहले नगर निगम फरीदाबाद में कर्मचारियों की हालत आज काफी दयनीय हो चुकी है और कर्मचारियों को निगम के पास वेतन तक देने के लिए पैसे नहीं है। जबकि नगर निगम फरीदाबाद हमेशा घोटालों की वजह से जाना चाहता है।
श्री बालगुहेर ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने कोविड़ में अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता की सेवा की है और स्वच्छ सर्वेक्षण में रात-दिन सफाई की है। इतनी मेहनत व लगन के साथ कार्य करने के बाद भी समय पर इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता है। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता तो सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम मुख्यालय पर लगातार आन्दोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं निगम प्रशासन की होगी।
अन्य के अलावा सोमपाल झिझोटिया, श्रीनंद ढकोलिया, गुरचरण खाण्डिय़ा, नानकचंद खैरालिया, देवेन्द्र बौहत, लक्ष्मण पारछा, जितेन्द्र छाबड़ा, देशराज डाबर, प्रेमपाल, बल्लू चिण्डालिया, जगदीश बालगुहेर, सूरजकीर, नरेश भगवाना, रणजीत चिण्डालिया, नैन सिंह, मास्टर वेद प्रकाश, नानक चौधरी, रोहताश रेढू, रामरतन, करण सिंह, अमर सिंह,  विजय, बीना, सलोचना, कमलेश सत्तो आदि ने भी सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply