HEADLINES


More

सफाई कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय का किया घेराव

Posted by : pramod goyal on : Friday 16 April 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 16 अप्रैल। नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण आज पांचवें दिन भी लगातार जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आज नगर निगम मुख्यालय के अतिरिक्त आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के कार्यालय घेराव कर किया।

प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया ने किया।


कर्मचारियों को सम्बोधित प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि नगर निगम में लगातार पांच दिनों से कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन नगर निगम के आयुक्त डा. यशपाल यादव ने एक भी बार कर्मचारी संगठनों से आकर वेतन के विषय में एक भी शब्द न कहकर कर्मचारियों को आन्दोलन करने पर मजबूर कर रहे है। उन्होंने कहा कि लेखा शाखा के अधिकारी विजय धमीजा बार-बार यह बताते आ रहे है कि चण्डीगढ़ से फाईल मंजूर हो चुकी है। फाईल मंजूर हो जाने के बावजूद भी कर्मचारियों का वेतन अभी तक उनके खातों में आ पहुंचाया जा सका है। जिससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के कार्यालय का घेराव किया। जिसके बाद अतिरिक्त आयुक्त ने कार्यालय से बाहर आकर प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर व प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द आपका वेतन आपके खातों में पहुंचवा दिया जाएगा।
सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला सचिव व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि आगामी 18 अप्रैल को हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा के सैक्टर-8 स्थित निवास पर पलवल व फरीदाबाद जिले तथा नगर निगम के हजारों कर्मचारी अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम पं.मूलचंद शर्मा को सौंपेगें।
अन्य के अलावा सोमपाल झिझोटिया, नानकचंद खैरालिया, जितेन्द्र छाबड़ा, देशराज डाबर, प्रेमपाल, बल्लू चिण्डालिया, जगदीश बालगुहेर, सूरजकीर, नरेश भगवाना, रणजीत चिण्डालिया, नैन सिंह, विरेन्द्र भंडारी, मास्टर वेद प्रकाश, दान सिंह, देवेन्द्र बौहत, लक्ष्मण पारछा, दीपक तमोली, मुकेश सन्नूराम, नानक चौधरी, रोहताश रेढू, रामरतन, करण सिंह, अमर सिंह, कन्हैयालाल, जग्गी, विजय, बीना, कविता, सलोचना, कमलेश, रजनी, सत्तो आदि ने भी सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply