HEADLINES


More

डॉक्टर अम्बेडकर ने समाज को जागरूक सशक्त व अधिकारों के प्रति सजग बनाया: शास्त्री

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 13 April 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 13 अप्रैल: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर भारत रतन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म उत्सव की पूर्व संध्या पर आज नगर निगम स्थित पार्क में संघ के जिला प्रधान गुरचरण खाडिय़ा की अध्यक्षता में भारतीय संविधान और अंबेडकर विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का संचालन नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने किया सेमिनार को मुख्य वक्ता के रूप में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने संबोधित किया जबकि इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष बहन ब्रजबत्ती, केंद्र कमेटी के नेता सुभाष फेटमार व कमला सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर, बेलदार यूनियन के प्रधान रोहतास रेढू, ड्राइवर यूनियन के नेता परशुराम आधाना, वेद भड़ाना, सफाई निरीक्षक यूनियन के कैशियर अनिल चिंडालिया व सुशील कुमार विशेष रुप से सेमिनार में उपस्थित रहे।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले दलित समाज उत्थान मूवमेंट की जननी है तो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भी समाज को जागरूक सशक्त और अधिकारों के प्रति सजग बनाने का कार्य किया बाबा साहब ने अपने शैक्षणिक काल में 32

डिग्रियां हासिल की और 64 विषयों में विशेषज्ञता प्राप्त की समाज से भेदभाव को मिटाने के लिए उन्होंने देश को संविधान दिया और इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक साथ मिलकर देश और अपने समाज के उत्थान में योगदान देने को सक्षम बनाएं रखने के लिए। संविधान में सबसे महत्वपूर्ण समानता का अधिकार दिया, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की बहुत बड़ी सोच आपकी धरोहर है इसी सोच को लेकर सभी को आगे बढऩा है। स्वतंत्रता का अधिकार पाना आसान होता है जबकि इसे संभाल कर रखना काफी कठिन होता है। भारतीय संविधान विश्व के सभी संविधानों की तुलना में सबसे खूबसूरत और न्याय संगत है। वर्तमान में हमारे संविधान से छेड़छाड़ की कोशिश हो रही है हमें इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। शिक्षा के माध्यम से जब हम योग्य और समर्थ बनेंगे तभी सामने आने वाली चुनौतियों  का सामना कर सकेंगे।

श्री शास्त्री ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में प्रत्येक भारतीय को मतदान के अधिकार के रूप में बहुत बड़ी शक्ति दी है और इस शक्ति का देश हित और समाज हित में उचित इस्तेमाल होना चाहिए। श्री शास्त्री ने कहा कि महिलाओं को समाज में योगदान देने के लिए राजनीति के क्षेत्र में भी बढ़-चढक़र रुचि लेनी चाहिए उन्होंने इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का विचार ही हमें अंधविश्वास, नशाखोरी, रूढि़वादी विचार से मुक्ति दिलाकर शिक्षा के रास्ते बराबरी का सम्मान आजादी दिला सकता है।
इस  सेमिनार  में अन्य के अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा फरीदाबाद ब्लॉक के वरिष्ठ उप प्रधान रघुबीर चौटाला, बल्लभगढ़ के ब्लॉक संगठन कर्ता राकेश चिंडालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोमपाल झिंझोटिया, बेलदार विभाग के नेता वीरेंद्र, नरेश भगवाना, प्रेमपाल, महेंद्र कुडिय़ा, दीपक तंवर, दान सिंह, जितेंद्र छाबड़ा, महिला नेता सत्तो देवी, सुलोचना, सुनीता आदि भी उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply