HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद की बैठक नाहर सिंह पार्क में संपन्न हुई

Posted by : pramod goyal on : Thursday 15 April 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 15 अप्रैल - ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद की बैठक नाहर सिंह पार्क में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान दिनेश पाली ने की जबकि संचालन जिला सचिव महेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल और राज्य प्रधान देवी सिंह, और कोषाध्यक्ष मनोज बलगुहेरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यूनियन ने आंदोल


न की रूपरेखा तैयार की। मीटिंग में हरियाणा सरकार के द्वारा आंदोलनों को कुचलने के लिए बनाए गए काले क्षति पूर्ति कानून के खिलाफ हरियाणा के सभी किसानों कर्मचारियों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं तथा महिलाओं के संगठनों के आह्वान पर 20 अप्रैल को पंचकूला मे राज्य सत्रीय विरोध प्रदर्शन  में भाग लेने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ दूसरे प्रस्ताव में किसान आंदोलन के समर्थन में  आगामी 25 अप्रैल को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद के सैकड़ों कर्मचारी पलवल किसान आंदोलन के समर्थन में जाएंगे। इसके अलावा बैठक में 1 मई को मजदूर दिवस में भाग लेने का प्रस्ताव भी पास किया गया। 8 घंटे के काम और मजदूरों को बेहतर सुविधाएं दिलवाने के लिए अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों   ने 1 मई 9886 को  आंदोलन किया था। इस आंदोलन को दबाने के लिए मजदूरों पर गोलीबारी हुई थी।  जिसमें मजदूर शहीद हुए थे। हमारे देश की सरकार 8 घंटे काम के बजाय 12 घंटे काम नियमित रोजगार की जगह अनियमित रोजगार पीएफ, ईएसआई, जैसी सुविधाओं तथा यूनियन बनाने और हड़ताल करने जैसे अधिकारों को खत्म कर रही है। श्रम कानूनों में सुधार कर दिए गए हैं। न्यूनतम वेतन का अधिकार भी अब नहीं रहेगा।  बैठक में 5 अप्रैल को हरियाणा सरकार  के  द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के वेतन में की गई पंद्रह सौ रुपए की बढ़ोतरी को यूनियन की जीत बताते हुए राज्य प्रधान देवी राम ने कहा कि यदि सरकार ने 15 मई तक मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा का पत्र जारी नहीं किया तो 15 मई के बाद यूनियन पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय आंदोलन करेगी। आज की बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला पलवल के प्रधान श्री पाल भाटी ने बताया कि हमें संगठित होकर के आंदोलन में भाग लेना है। अपनी एकता को बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि सरकार लगातार सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण कर रही है। सरकार ने शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के वेतनमान में भी अंतर कर रखा है। इस अंतर को  समाप्त करने की जरूरत है। बैठक को राज्य कोषाध्यक्ष मनोज बालगोहेर, नरेश, राजू, सुनील पारचा, ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply