HEADLINES


More

हरियाणा में सोमवार को कोरोना से पांच मौतें

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 16 March 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 प्रदेश में सोमवार को कोरोना से 5 मरीजों की मौत हुई है। इतनी संख्या में मौतें 51 दिन पहले 22 जनवरी को हुई थी। कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद में एक-एक मरीज की जान चली गई। वहीं, लगातार चौथे दिन 400 से ज्यादा नए केस मिले हैं। गुड़गांव में सबसे ज्यादा 81, करुक्षेत्र में 79 मरीज मिले हैं।

409 नए पॉजिटिव केस 11393 सैंपल में मिले हैं। यानी सोमवार को पॉजिटिविटी दर 3.58% रही। यह रविवार को 2.42% थी। 24 घंटे में 300 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 2,76,105 संक्रमितों में से 2,69,268 ठीक हो चुके हैं। 3090 की जान गई है। सक्रिय केस भी बढ़कर 3747 हो गए है। रिकवरी दर 97.52% हो गई।


No comments :

Leave a Reply