HEADLINES


More

पेट्रोल, डीजल, और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Saturday 6 March 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 6 मार्च - सीपीआईएम फरीदाबाद की जिला कमेटी के तत्वाधान में आज शनिवार को पेट्रोल, डीजल, और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत पार्टी सचिव श्री शिव प्रसाद के नेतृत्व में माकपा के नेताओं ने आज


बीके नगर निगम चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। तथा नीलम चौक तक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी डीजल पेट्रोल और गैस सिलेंडर पर बढ़ाएगी गई कीमतों को वापस लो, बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाओ के नारे लगा रहे थे। यह जानकारी माकपा सचिव मंडल के सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा को राज्य कमेटी के सदस्य जय भगवान ने संबोधित किया। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में की गई बेतहाशा मूल्य वृद्धि की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि इस मूल्य वृद्धि से आम जन जीवन तबाह हो गया है। माल ढुलाई बढ़ गई है। और सभी वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आम जनता पर इसका असर पड़ रहा है। देश का गरीब मजदूर किसान सरकार की इन नीतियों से काफी परेशान है। हर रोज डीजल पेट्रोल रसोई गैस की मूल्य वृद्धि होती रहती है। जबकि तेल कंपनियों का मुनाफा 13 गुना बढ़ गया है। इसके बावजूद भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है।पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही वृद्धि से आम लोगों की कमर तोड  दी है महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। जबकि लॉक डाउन की वजह से पहले ही देश में मजदूरों कर्मचारियों का रोजगार छीन लिया गया। सरकार ने जिन नीतियों का निर्माण किया है। उसे कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंच रहा है। जबकि आम आदमी की जेब खाली होते जा रही है। डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की वजह से रेल किराया भाड़ा बढ़ गया है। बसों में सफर करना महंगा होता जा रहा है। आज के प्रदर्शन को वीरेंद्र पाल निरंतर पराशर लालबाबू शर्मा, नवल सिंह, के पी सिंह, महेश द्विवेदी, कामेश्वर ठाकुर ने भी संबोधित किया।


No comments :

Leave a Reply