//# Adsense Code Here #//
बढ़ते कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक पिछली बार की तरह इस बार भी होली की रंगत फीकी ही नजर आने वाली है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने जानकारी सांझा की है कि सरकार ने राज्य में सार्वजनिक तौर पर होली मनाने पर पाबंदी लगा दी है। गौरतलब है कि देश में कोरोना का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। भारत में बुधवार को COVID-19 के 47 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। 24 घंटे में 275 मौतें हुईं हैं।
No comments :