//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर सैन्ट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह की टीम ने अवैध गांजा तस्कर के खिलाफ बडी कार्यवाई करते हुए गांजा सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी की पहंचान पवन निवासी गांव तिगांव बल्लबगढ़ के रुप में हुई है।
आरोपी को थाना छांयसा के एरिया से गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्जे से मौका पर 4 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
आरोपी के खिलाफ थाना छांयसा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश से छांयसा की तरफ से गांजा लेकर आ रहा है। जिस सूचना पर कार्यवाई करते हुए आरोपि को गांजा सहित थाना छांयसा के एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में आऱोपी ने बताया कि आरोपी किसी अनजान व्यक्ति से अवैध गांजा लेकर आता था। वह छोटी- छोटी पूडिया बना कर अधिकर पैसे में बेच देता था।
आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आऱोपी नशे का आदि है। आरोपी ने बताया कि आरोपी जल्द ही अमीर बनना चाहता था और उसी के चक्कर में अवैध नशे का धंधा करने लगा था।
पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी अपराध करने का आदि है। आरोपी कई बार जेल भी जा चुका है। आरोपी को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
No comments :