HEADLINES


More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महत्वपूर्ण ड्यूटीयों का पदभार संभालेंगी महिला पुलिस कर्मचारी

Posted by : pramod goyal on : Sunday 7 March 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: यूनाइटेड नेशन द्वारा मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा सभी महत्वपूर्ण ड्यूटीयों का चार्ज महिला पुलिस कर्मियों को सौंपकर समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।


एक पत्नी, बहू, बेटी के साथ साथ देशसेवा में अपने आप को  समर्पित कर देने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए राइडर, पीसीआर, पुलिस पेट्रोलिंग, कंट्रोल रूम आदि सभी प्रकार की महत्वपूर्ण ड्यूटीयों का कार्यभार महिला पुलिसकर्मियों को सौंपा जाएगा।

इसके साथ ही महिलाओं के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा रन फॉर वूमेन एंपावरमेंट प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाएगा।

"म्हारी छोरियां के छोरों से कम है" फ्रेम मूवी दंगल को पुलिस लाइन फरीदाबाद में प्रदर्शित करके लोगों को जेंडर इक्वलिटी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त श्री ओपी सिंह ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि समाज में महिलाओं का भी अपना अहम योगदान है इसलिए महिलाओं को किसी भी प्रकार से पुरुषों से कम नहीं आंकना चाहिए।

श्री ओपी सिंह ने ट्विटर पर चलाए जा रहे #ChooseToChallenge पर अधिक से अधिक पोस्ट करके महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना सहयोग देने का अनुरोध किया।

श्री सिंह ने कहा कि काबिलियत लिंग, जात, धर्म आदि नहीं देखती, जिसमें प्रतिभा होती है वह इन सब से ऊपर उठकर समाज में अपना एक अहम स्थान प्राप्त करता है। इसलिए समाज की कुरीतियों को नकारकर हमें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और महिलाओं के योगदान की सराहना करनी चाहिए।

महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह द्वारा पिछले वर्ष महिला दिवस से अब तक सर्वश्रेष्ठ ड्यूटी करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर भविष्य में भी इसी प्रकार ड्यूटी परफॉर्म करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply