HEADLINES


More

निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों में जमकर लगाई लताड़

Posted by : pramod goyal on : Monday 22 March 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने नगर निगम बल्लभगढ़ में किया औचक निरक्षण जनता से जुड़ी समस्याओं में आने वाली परेशानियों का समय पर समाधान में होने और निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई  और साथ ही  अल्टीमेटम देते हुए कहा की काम न करने वाले फरीदाबाद छोड़ दे। परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने कहा कि अधिकारी और और


कर्मचारी निष्ठा से काम करें जनता को कोई परेशानी न आए वहीं उन्होंने क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि वे प्रॉपर्टी आईडी को समय पर बना कर दें यही नहीं प्रॉपर्टी आईडी बनने से पहले कितना राजस्व प्राप्त हुआ है और प्रॉपर्टी आईडी बनने  के बाद नगर निगम को कितना राजस्व प्राप्त हुआ है इसकी तमाम जानकारी अगली बैठक तक तैयार रखें। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए सक्रिय दलालों पर सख्ती जताते हुए कहा कि यदि ऑफिस के अंदर इस तरीके का माहौल मिला तो अधिकारी और कर्मचारियों पर शिकायत मिलने पर  सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments :

Leave a Reply