//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़, 14 मार्च - भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के बड़े पुत्र अनिरुद्ध राघव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अनिरुद्ध एक होनहार और संस्कारी बेटा था। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा आज दोपहर भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू के गुड़गांव स्थित मकान पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी ।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू को हुई बड़ी क्षति के चलते जहां सूरजपाल अम्मू भावुक हो गए वहीं परिवहन मंत्री की आंखें भी नम हो गई ।परिवहन मंत्री ने कहा कि सूरजपाल अम्मू मिलनसार और संघर्षशील व्यक्ति हैं उन्हीं के पद चिन्हों पर चल बेटा अनिरुद्ध भी समाज के लिए अच्छे कार्य कर रहे थे। कम उम्र में उनका इस दुनिया से जाना परिवार के लिए बहुत ही बड़ी क्षति है।
No comments :