//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: थाना तिगांव की पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए 7 वर्षीय लापता लड़की को सकुशल बरामद करके उनके परिजनों के हवाले करने में सफलता हासिल की है।
उक्त लड़की गुड़गांव के बिलासपुर क्षेत्र की रहने वाले है जो अपनी मौसी के पास फरीदाबाद के गांव नहरावाली आई हुई थी।
लड़की की मौसी उसे अपने साथ बाजार में लेकर गई हुई थी जहां से वह लापता हो गई।
लड़की की मौसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्र में लड़की की तलाश शुरू कर दी।
कड़ी मशक्कत करने के पश्चात सूचना मिली की एक व्यक्ति लापता लड़की को मोटरसाइकिल पर बिठाकर पुलिस थाने लेकर गया है ताकि लड़की को उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
इसके पश्चात पुलिस टीम ने उक्त युवक से लड़की को सकुशल बरामद करके लड़की के माता पिता को फोन करके घटना की जानकारी दी तथा लड़की के परिजनों के कहे अनुसार लड़की को उसकी मौसी के हवाले कर दिया गया।
No comments :