HEADLINES


More

राहुल तेवतिया का भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल होना गौरव की बात : कृष्णपाल गुर्जर

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 23 February 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 23 फरवरी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद के युवा क्रिकेट खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने भारतीय टी-20 टीम में शामिल होकर फरीदाबाद व हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह हम सभी के लिए गर्व व गौरव की बात है। केंद्रीय राज्यमंत्री मंगलवार को राहुल तेवतिया के सेक्टर-8 स्थित घर जाकर उन्हें बधाई दे रहे थे।


केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा के बेटे और हमारे फरीदाबाद की शान राहुल तेवतिया की बल्लेबाजी ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीता है। उन्होंने एक ओवर में जब पांच छक्के जड़े तो उनमें युवराज सिंह की छवि साफ दिखाई दी। उनहेंने कहा कि मेरी यह दिल से इच्छा थी कि यह युवा खिलाड़ी देश की किक्रेट टीम में खेले। आज इसने इन हसरतों को पूरा किया और देश की टी-20 टीम में अपने प्रदर्शन की बदौलत अपना स्थान हासिल किया। उन्होंने राहुल तेवतिया के पिता कृष्ण पाल तेवतिया को मिठाई खिलाई व परिवार के सभी सदस्यों को राहुल के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृष्णपाल एडवोकेट, राजेश सरपंच, नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, कर्मबीर शर्मा, रतन लाल तेवतिया, धर्मवीर तेवतिया, सत्यवीर मलिक, विनय सिंह, मनोज तेवतिया, सुधीर पन्नू, संदीप पाराशर एडवोकेट, ज्योति शर्मा एडवोकेट, मुकेश वर्मा एडवोकेट, अजय पन्नू, परसा मान, सूर्या मान व युधिष्ठिर शर्मा एडवोकेट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


No comments :

Leave a Reply