HEADLINES


More

किसानों ने CM के लिए बने हेलीपैड और रैली के मंच पर तोड़फोड़ की, खट्‌टर का कार्यक्रम रद्द

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 10 January 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 करनाल में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दौरा किसानों के विरोध के चलते रद्द हो गया। हालांकि, प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द होने का कारण खराब मौसम बताया है। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसान महापंचायत को संबोधित करने आ रहे थे। कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान खट्‌टर की रैली का भी विरोध करने कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े तो पुलिस ने उनको रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन भी चलाई, लेकिन सभी इंतजामों को धता बताते हुए सैकड़ों किसान खट्‌टर की रैली स्थल तक पहुंच गए। उन्होंने यहां खासी तोड़फोड़ की। कुर्सियां, माइक और मंच सब तहस-नहस कर दिया गया।


No comments :

Leave a Reply