HEADLINES


More

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य करवाने के लिए योजनाबध खाका तैयार - मूलचंद शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 10 January 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ,10 जनवरी। हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य करवाने के लिए योजनाबध खाका तैयार करके उसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। विकास कार्यों की वे स्वयं समीक्षा करके विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जबाब देही सुनिश्चित कर रहे है। 


कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज रविवार को स्थानीय संजय कालोनी के शहीद नगर झुग्गी क्षेत्र में 44 फुट रोड के नजदीक संजय कॉलोनी वार्ड नम्बर 4 में 72 ईन्ची सीवर लाइन की सफाई के कार्य का शुभारंभ किया।  इस कार्य पर 1 करोड़ 13 लाख रूपये की धनराशि की लागत से साफ सफाई और नवीनीकरण किया जाएगा। यह सीवर लाइन करीब 40 साल पुरानी है । 
 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों में प्रदेश में रोल माडल के रुप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी विकास कार्यों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।कालोनीवासियों ने कैबिनेट मंत्री का गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद शीतल खटाना, पूर्व पार्षद धर्मवीर खटाना, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, बिशम्बर शर्मा, अशोक शर्मा, जोगिंदर रावत, अमितडॉक्टर,
 संजीव प्रधान, मायाराम प्रधान ,सुनील खटाना,प्रकाश, पुष्पेंद्र ,दीपक व संतोष सहित संजय कालोनी के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply