HEADLINES


More

किसान आंदोलन के समर्थन में मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Saturday 9 January 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 9जनवरी   किसान आंदोलन के समर्थन में आज शनिवार को विभिन्न कारखानों के मजदूरों ने गुड ईयर चौक पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए पटेल नगर  गए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सीटू के जिला सेक्रेटरी लालबाबू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल संयुक्त रूप से कर रहे थे। प्रदर्शनकारी तीन कृषि कानून को वापस लो न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दो के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने केंद्र सरकार पर किसानों के आंदोलन की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आनन-फानन में केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार के नाम पर बनाए गए  तीन नए कृषि कानूनों ने देश के किसानों को दिल्ली की दहलीज पर आने के लिए मजबूर कर दिया। किसान पिछले 44 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे और रुके हुए हैं। कड़ाके की ठंड और बारिश का पानी उनके हौसले नहीं तोड़ पाई है।  सरकार ने इन कृषि कानूनों का समर्थन करने वाले किसान संगठनों से भी बातचीत का दौर चलाया। लेकिन फिर भी सरकार आंदोलनरत किसानों के मनोबल को कमजोर नहीं कर पाई। इतना ही नहीं सरकार  अभी तक यह नहीं बता पा ई  कि इन कानूनों को बनाने से पहले किन किसान संगठनों से बातचीत की गई थी। सरकार की इस असमंजस की स्थिति स्पष्ट हो जाता है कि कृषि के अध्यादेश को कानूनी जामा पहनाने के लिए सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में बिलों को पास करवा लिया। ऐसे कानून बनाने से पहले किसी भी संगठन से कोई राय मशवरा नहीं लिया गया। इसे स्पष्ट हो जाता है कि सरकार किसानों की मर्जी के खिलाफ कानून बना रही है। इन कानूनों के बनने से किसानों को कोई लाभ नहीं होगा . 


No comments :

Leave a Reply