HEADLINES


More

गांजा बेचने वाले एक आरोपी को पुलिस टीम आदर्श नगर ने किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday 3 January 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: आदर्श नगर पुलिस टीम ने गांजा बेचने के जुर्म में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।


आदर्श नगर थाना प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुन्ना भूड कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर एरिया में एक व्यक्ति गांजा बेचने का काम करता है।

आरोपी की रेकी कर उसको पुलिस टीम ने 75 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।जिस पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला थाना आदर्श नगर में दर्ज किया गया है।

एसएचओ थाना आदर्श नगर ने बताया कि आरोपी पहले भी गांजा बेचने के जुर्म में दो बार जेल जा चुका है।

आरोपी से पुलिस ने 75 ग्राम गांजा बरामद कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।


No comments :

Leave a Reply