HEADLINES


More

निगम में किया औचक निरीक्षण; 143 अफसर-कर्मचारी नहीं मिले सीट पर

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 12 January 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 नवनियुक्त निगम कमिश्नर एवं DC यशपाल यादव मंगलवार सुबह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने 9 बजे नगर निगम के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया, जिससे लेट आने वाले निगम अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सभी विभागों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए तो कुल 143 अधिकारी व कर्मचारी अपनी अपनी डयूटी से गायब मिले।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने सभी गायब कर्मचारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि नगर निगम का अतिरिक्त चार्ज मिलने के बाद कमिश्नर यशपाल यादव ने 7 जनवरी को आदेश जारी करके सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हर हाल में सुबह नौ बजे दफ्तर आने का आदेश दिया था।

5 दिन बीत जाने के बाद भी इन लापरवाह निगम कर्मियों की आदतों में सुधार नहीं हुआ। इसलिए मंगलवार सुबह निगम कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने सभी विभागों से अधिकारियों और कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर मंगवा लिए। इसके बाद बारी-बारी से सभी अधिकारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए गए। चेकिंग के दौरान 143 अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय से गायब मिले।

इनमें कई कर्मचारी ऐसे थे, जिनके पास पब्लिक डीलिंग का भी काम था। आयुक्त ने इसे अनुशासनहीनता और डयूटी में लापरवाही मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों को ये नहीं सूझ रहा है कि वह नोटिस का जवाब क्या दें। उधर, कुछ अधिकारियों का कहना है कि वह देर शाम तक काम करते है, इसलिए सुबह थोड़ा कार्यालय आने में थोड़ा लेट हो ही जाता है।


No comments :

Leave a Reply