HEADLINES


More

महाराष्ट्र अस्पताल अग्निकांड में 10 बच्चों की मौत

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 January 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//

 मुंबई: महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात विशेष नवजात देखरेख इकाई में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई. डॉक्टरों ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने महाराष्ट्र अस्पताल अग्निकांड पर दु:ख व्यक्त किया.​ एक डॉक्टर ने बताया कि नवजात बच्चों की उम्र एक महीने से तीन महीने के बीच थी. जिला सिविल सर्जन प्रमोद खंडाते ने बताया कि भंडारा जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक बजकर 30 मिनट के आसपास आग लग गई. इकाई में 17 बच्चे थे, जिनमें से सात को बचा लिया गया.


No comments :

Leave a Reply