हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का अब नया अवतार देखने को मिला है और यह रूप है टीवी रियल्टी शो Big Boss की प्रतिभागी का। पता चला है कि Tik-Tok स्टार सोनाली फोगाट को Big Boss सीजन-14 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली है। हालांकि इससे पहले भी वह कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं। इनमें से एक विवाद थोड़े ही दिन पहले एक अधिकारी को थप्पड़ मारने का भी है।
सोनाली फोगाट फतेहाबाद जिले के भूथान गांव से ताल्लुक रखती हैं। पिता खेती बाड़ी करते हैं। तीन बहन और एक भाई में से एक सोनाली की शादी हिसार के हरिता में रहते अपनी बहन के देवर संजय फोगाट से हुई थी। इकलौती बेटी को उन्होंने हॉस्टल में छोड़ा हुआ है। सोनाली का हिसार में घर है। यहां उनकी कई दुकानें हैं तो ढंढूर गांव में भी काफी जमीन है। 2016 में सोनाली के पति संजय की फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उस वक्त सोनाली मुंबई में थी।
No comments :