//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 6 दिसंबर तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन 8 दिसंबर को भारत बंद में भाग लेंगी। यह जानकारी सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। उन्होंने बताया की सरकार किसान के साथ अन्याय कर रही है। इनकी मांगों को लागू करने के बजाय वार्तालाप में समय बर्बाद कर रही है। सीटू की जिला कमेटी ने बदरपुर बॉर्डर के लिए मार्च कर रहे। किसानों का स्वागत किया। उनके लिए जलपान की व्यवस्था की। सीटू के पदाधिका
आज प्रात अजरोंदा स्थित वाटिका में एकत्रित होने शुरू हो गए थे। यहां से किसानों के साथ झंडा और बैनर को लेकर बदरपुर बॉर्डर मार्च करने के लिए चल पड़े। सीटू के नेताओं ने बड़खल चौक पर जल पान की व्यवस्था भी कर रखी थी। उन्होंने आंदोलनकारियों का स्वागत किया। लेकिन प्रशासन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बड़खल चौक ही रोक लिया।आज के प्रोग्राम में जिला प्रधान निरंतर पराशर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान देवी राम,स्टेट कैशियर मनोज, किसान सभा के अध्यक्ष नवल सिंह, आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता, जिला सचिव सुधा मिड डे मील वर्कर की प्रधान कमलेश चौधरी, विजय कुमार झा, ऑटो रिक्शा चालकों के जसवंत, महेश द्विवेदी, और जिला सचिव लालबाबू शर्मा ने भी भाग लिया।
No comments :