हरियाणा में 3 नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। वार्डों के सीमांकन नहीं होने के कारण इन सीटों पर राज्य के अन्य निकायों के साथ यहां चुनाव नहीं हो पाए थे। इसके अलावा 3 नगर पालिकाओं में उपचुनाव भी होंगे तथा 5 नगर पालिकाओं के कुछ वार्डों में उपचुनाव होंगे। वोटिंग 27 दिसंबर को होगी। मतगणना 30 को होगी, उसके बाद रिजल्ट का ऐलान होगा। 11 से 16 दिसंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। वोटिंग के लिए सुबह 8 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक समय तय किया गया है। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ दलीप सिंह ने बताया नामांकन राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भरे जाएंगे। मेन्युअल नामांकन भी भरा जा सकता है। लेकिन, ऑनलाइन नामांकन भरने का ट्रायल पहली बार पंचकूला में किया जा रहा है। सफल रहा तो भविष्य में निकाय, पंचायती राज चुनाव में ऑनलाइन नामांकन अनिवार्य किया जाएगा। तारीखों का ऐलान होते ही जिलों में आचार सहिंता लागू हो गई है। लेकिन आचार संहिता केवल निगम, परिषद व पालिका क्षेत्र में ही लगेगी, पूरे जिले में या खंड में नहीं लगेगी। ऑब्जर्वर के तौर पर वरिष्ठ IAS अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
हरियाणा में 3 नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान
Posted by :
pramod goyal
on :
Thursday 3 December 2020
0
comments
//# Adsense Code Here #//
No comments :