फरीदाबाद, 5 नवम्बर : जिला ब्राह्मण सभा पलवल द्वारा गांव खाम्बी में आयोजित रक्तदान शिविर व नागरिक अभिनंदन समारोह में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली को जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित धर्मचंद, पलवल से भाजपा विधायक दीपक मंगला, हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जी एल शर्मा ने सम्मानित किया। पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाने जाते हैं और लगातार अपनी सक्रिय भूमिका सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में निभाते हैं। जिला ब्राह्मण सभा पलवल द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए उन्होंने ब्राह्मण सभा पलवल के सभी पदाधिकारियों, विधायक दीपक मंगला, पूर्व चेयरमैन जी एल शर्मा सहित समस्त समाज के उपस्थित लोगों का आभार जताया और कहा कि ब्राह्मण सभा सदैव समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान देती रही है। जब भी देश पर व समाज पर संकट आता है ब्राह्मण समाज अपना दायित्व निभाता है। इस अवसर पर पं वेदराम शर्मा, वायु सेना के पूर्व अधिकारी एल एन शर्मा, श्री संत राम शर्मा दिल्ली, बाल विद्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चेयरमैन परम आदरणीय मोहन श्याम शर्मा, जिला ब्राह्मण सभा के महासचिव परमादरणीय विष्णु गोड, जिला ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष भाई मुकेश शर्मा, पं वीरेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता डॉ ओमबीर शर्मा, पं ललित आजाद, पं ओमन शर्मा, पं देवराज शर्मा, पं लक्ष्मी नारायण, पं तोताराम ब्रजवासी आदि मौजूद रहे।
जिला ब्राह्मण सभा ने किया पं सुरेन्द्र शर्मा बबली को सम्मानित
Posted by :
pramod goyal
on :
Thursday 5 November 2020
0
comments
//# Adsense Code Here #//
No comments :