//# Adsense Code Here #//
हरियाणा की वरिष्ठ नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का 92 साल में देहांत हो गया है। रविवार सुबह रोहतक PGI में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हालांकि वे काफी समय से वे बीमार चल रही थीं, लेकिन उनका निधन कोरोना संक्रमण होने से हुआ। इसलिए अंतिम संस्कार की सभी क्रियाएं अस्पताल की तरफ से पूरी की गईं। परिजनों को अंतिम संस्कार से दूर ही रखा गया। वहीं चंद्रावती के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है।
चंद्रावती हरियाणा की राजनीति का एक जाना-माना नाम थीं। प्रदेश की राजनीति में कई दशकों तक उनका दबदबा रहा। उन्होंने अपने जीवनकाल में 14 चुनाव लड़े। वह कई मह्त्वपूर्ण पदों पर रहीं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने की चाह उनके मन में ही रह गई और इस अधूरी इच्छा के साथ वे दुनिया को अलविदा कह गईं।
No comments :