कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण प्रॉपर्टी में घाटे के बाद समालखा के प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। परिजन उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के बेटे शुभम् ने लोगों से पिता को गोली मारने की बात कही है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सुसाइड की शिकायत दी है। पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
मूलरूप से जोरासी गांव के हरपाल सिंह समालखा की पंचवटी कॉलोनी में रहते थे। वह मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। समालखा पुलिस के अनुसार चेयरमैन पद जाने के बाद हरपाल सिंह प्रॉपर्टी का काम करने लगे। लॉकडाउन में काम बंद हो गया। जिससे वह तनाव में रहने लगे। सोमवार रात करीब 12:30 बजे हरपाल ने अपने कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली। कमरे में जाकर देखा तो हरपाल लहूलुहान हालत में पड़े थे। परिजन उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
No comments :