HEADLINES


More

26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों ने कमर कस ली

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 18 November 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 18 नवंबर विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आगामी 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों ने कमर कस ली है। यह जानकारी सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने आज बुधवार को जमालपुर गांव में हड़ताल के सि


लसिले में आयोजित मजदूरों की सभा को संबोधित करते हुए दी। इस सभा का संचालन ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान देवी राम ने किया। जबकि सभा की अध्यक्षता गांव के किसान नेता इदरीश ने की। इस सभा में आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, एवं हेल्पर, मिड डे मील वर्कर, के अलावा वन मजदूरों ने भी भाग लिया। उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने केंद्र एवम् राज्य सरकार पर जन विरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीतियों से मजदूर, कर्मचारी, किसान, नौजवान, विद्यार्थी, महिला,  छोटा व्यापारी, हाथ के दस्त कार सहित सभी प्रकार के काम करने वाले लोग परेशान हैं। क्योंकि कोरोना महामारी की आड़ में सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण कर रही है। किसानों के खिलाफ तीन अध्यादेश लागू कर दिए गए हैं।   लॉकडाउन के कारण करोड़ों लोगों का रोजगार चले गया है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। खाद्य पदार्थों, पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतें रुकने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी विभागों में रेगुलर भर्ती बंद कर दी। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोक दिया गया है। कारखाने के मजदूरों के लिए बनाए गए श्रम कानूनों में संशोधन करके इन्हें मालिक परस्त बना दिया गया है। अब मजदूर को श्रम विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलेगा। सरकार ने काम करने के घंटे भी 8 के बजाए 12 घंटे कर दिए। सरकार की  इन नीतियों की वजह से पूरे देश में आगामी 26 नवंबर को चक्का जाम रहेगा।


No comments :

Leave a Reply