HEADLINES


More

हुड्डा खुद कांग्रेस के लिए चुनौती है, वह क्या चुनाव लड़ेंगे - कृष्णपाल गुर्जर

Posted by : pramod goyal on : Sunday 11 October 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। 


भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा बड़ौदा से सीएम को चुनाव लड़ने की चुनौती देने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने साधा निशाना, कहा हुड्डा खुद कांग्रेस के लिए चुनौती है, वह क्या चुनाव लड़ेंगे।

गुर्जर आज गांव नवादा में ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड देने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ऐसा पहला मौका है जब ग्रामीणों को लाल डोरा के अंदर उनके मकानों का स्वामित्व मिलेगा। इस योजना से ग्रामीणों के पास लाल डोरा के अंदर बने अपने मकानों के कागजात होंगे बल्कि वह अब सस्ती दरों पर लोन भी ले सकते हैं।
 इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कृषि बिलों को लेकर कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब किसान खुले बाजार में अपने फसल को बेच सकते हैं। कांग्रेस और कुछ दलाल इस बिल का विरोध कर रहे है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बड़ौदा का चुनाव भाजपा जीतने जा रही है ऐसे में जितने भी नेताओं ने अपनी दावेदारी जताई है उसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ सभी दावेदारों पर चर्चा कर रहे हैं।
 इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा बड़ौदा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चुनाव लड़ने की चुनौती देने पर कहा कि हुड्डा कांग्रेस के लिए ही अभी तो चुनौती बने हुए हैं।

No comments :

Leave a Reply