HEADLINES


More

जरूरतमंद लोगों को वितरित किए वस्त्र

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 13 October 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

  फरीदाबाद, 13 अक्टूबर। बन्नुवाल वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत), फ्रंटियर ह्युनिटी ग्रुप एवं बन्नु मरवत बिरादरी की ओर से आज एनएच 2 स्थित लखानी धर्मशाला में समाजसेविका व शिक्षा स्वर्गीय डा. राधा नरूला की याद में श्रद्धांजलि स्वरूप जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वित


रित किए गए। इस कार्यक्रम में मुनीराज महाराज, आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष साउथ जोन हरिया हरेंद्र भाटी, महापौर सुमनबाला, आप के बडखल विधानसभा अध्यक्ष तेजवंत सिंह रतड़ा बिट्टू, संगठन मंत्री साउथ जोन विनोद भाटी, मनोज नरूला, 1डी से संजय भाटिया, राकेश भाटिया, वेद मामा, रजनी बहल, कैलाश गुगलानी, नितिन राजपूत, चुन्नी लाल चुघ, सुनील व संजय ने विशेष रूप से शिरकत की।

इस मौके पर उक्त संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त संगठन हमेशा से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता आया है। उसी कड़ी में यह एक छोटा सा प्रयास है। कोरोना के चलते देशभर में गरीब लोगों के काम-धंधे ठप्प हो गए जिसके चलते उनके पास कपड़ों तक का भी अभाव हो गया। ऐसे में सभी समर्थ लोगों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित महापौर सुमनबाला व आम आदमी पार्टी के बडखल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष  तेजवंत सिंह रतड़ा बिट्टू ने उक्त कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे सामाजिक समरसता का संदेश मिलता है। साथ ही संसाधनों का अभाव झेल रहे गरीब परिवारों को मदद भी हो जाती है।

No comments :

Leave a Reply