HEADLINES


More

हरियाणा में होगा आॅनलाईन बाल महोत्सव, घर से हुनर की विडियो बनाकर अपलोड करेंगे बच्चे, बैंक खाते में मिलेगी ईनाम की राशि

Posted by : pramod goyal on : Friday 9 October 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 कोरोना महामारी के चलते इस बार हरियाणा में आॅनलाईन बाल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा, इसकी जानकारी पत्रकार वार्ता करते हुए फरीदाबाद उपायुक्त यशपाल यादव ने दी। प्रेसवार्ता में डीसी ने बताया कि आॅनलाईन बाल महोत्सव में करीब ढाई लाख बच्चे हिस्सा लेंगे


, जिन्हें अलग अलग उम्र वर्ग में रखा गया है, 3 से 5 साल तक, 5 से 10 साल तक और 10 से 14 साल तक के बच्चे ही इस महोत्सव में भाग ले पायेंगे। जिसमें बच्चों को घर से अपनी विडियो बनाकर दी गई बैव साईट पर अपलोड करनी होगी, जिसके लिये विडियो का समय और साईज भी निश्चित किया गया है। आॅनलाईन बाल महोत्सव में हिस्सा लेने वाले बच्चे 10 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक अपने हुनर की विडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं उसके बाद अपलोडिंग बद कर दी जायेगी। इस पूरे आॅनलाईन बाल महोत्सव की निगरानी चंडीगढ मुख्यालय से होगी और फिर जीतने वाले बच्चों को भी उनके बैंक खाते में ईनाम की राशि दी जायेगी।

No comments :

Leave a Reply