//# Adsense Code Here #//
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। यमुनानगर में किसानों और किसान नेताओं ने अनूठे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। दशहरे वाले दिन यहां किसान नेताओं ने मोदी सरकार को रावण बताकर पुतला जलाया। पुतले के 10 सिरों में हरियाणा से सभी 10 लोकसभा सांसदों के चेहरे लगाए गए थे।
हालांकि, प्रदर्शन के ऐलान की वजह से पुलिस पहले ही ज्यादातर बड़े किसान नेताओं और आढ़तियों को हिरासत में ले चुकी थी। बावजूद, किसानों ने पहले से घोषित की बजाय दूसरी जगह अपना रोष जताया।
No comments :