फरीदाबाद। जो पहला नगर निगम क्षेत्र है उसकी कितनी बदतर हालात बना रखीं है, सब जनता देख रही है। सभी गाँव वाले भी देख रहे हैं कि बस टैक्स वसूली के लिए क्षेत्रफ़ल बढाना है, अवैध जमीन कबजानी है। सुविधा के नाम पर कुछ नहीं होगा। आज शहर में ना पीने पानी है ना ही चलने को अच्छी सड़क है। बिजली के लम्बे लम्बे कट लगते हैं, कोई सूनने वाले नहीं है। यह कहना है प्रदेश अध्यक्ष हिंद मजदूर सभा हरियाणा, एस डी त्यागी का। नये गाँव के लोगो का सुख चैन छिनकर नगर निगम कौन सा दिल्ली का कनाट पैलेस बनाने वाले है। श्री त्यागी का कहना है कि पूरा नगर निगम भरष्टाचार का अड्डा बन चुका है। साफ सफाई का बुरा हाल है। सत्ता धारी नेताओं के आसपास जरूर नगर निगम हाज़िर रहता है। किसानों और मजदूरों की तो कोई भी परवाह करता नहीं है। जो गाँव पहले से ही नगर निगम के अन्तर्गत है उनकी हालत देख लो!??? बरसात के पानी के निकासी का सही ना हो ना, पीने के पानी का ना हो ना, जन सुविधाओं का भारी अभाव, नगर निगम की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।
निगम का विस्तार केवल टैक्स वसूली के लिए है - एस डी त्यागी
Posted by :
pramod goyal
on :
Friday, 11 September 2020
0
comments
//# Adsense Code Here #//
No comments :