HEADLINES


More

तीन कृषि अध्यादेश के खिलाफ प्रदेशभर के किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 10 September 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि अध्यादेश के खिलाफ प्रदेशभर के किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में किसान बचाओ मंडी बचाओ रैली का अल्टीमेटम किसान संगठनों ओर से दिया गया था। अल्टीमेटम को देखते हुए कुरुक्षेत्र में आने वाले हर रास्ते को सील कर दिया था। इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में किसान राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए। किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस हल्का लाठीचार्ज किया। कुछ किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस को शरीफगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से किसान आक्रोशित हो गए और पुलिस पथराव शुरू कर दिया। दोपहर को हुई इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।


No comments :

Leave a Reply