HEADLINES


More

अजय सिंह चौटाला को जजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 31 August 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
जननायक जनता पार्टी की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सोमवार को पंचकूला के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पहली बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सांसद और पूर्व विधायक अजय सिंह चौटाला को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अध्यक्ष बनने के बाद अजय चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है उसे निभाते हुए, एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा। अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और संगठन को मजबूत बनाने का काम राष्ट्रीय स्तर और दूसरे प्रदेशों में भी करूंगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सभी ने अपने अपने सुझाव रखे हैं।

No comments :

Leave a Reply