HEADLINES


More

क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने वाहन चोरी करने वाले दो किशोरों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 15 August 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने वाहन चोरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो नाबालिग वाहन चोर को गिरफ्तार किया हैं। दोनों किशोर आरोपी फरीदाबाद जिले के थाना ओल्ड एरिया और थाना खेड़ी पुल एरिया के रहने वाले हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने  आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया है। किशोर आरोपी 15 और 16 वर्ष के हैं। 

किशोर आरोपियों ने वाहन चोरी की पहली वारदात इसी वर्ष 18 जुलाई को थाना ओल्ड एरिया में अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपियों ने थाना ओल्ड एरिया में अगस्त महीने की 6, 9, 12, 13 तारीख को लगातार मोटरसाइकिल चोरी की 5 वारदात की थी। उपरोक्त पांच मुकदमे आरोपियों के खिलाफ थाना ओल्ड में दर्ज है। आरोपियों से सभी 5 वारदात सुलझाई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ में किशोर आरोपियों ने बताया कि वह दोनों दोस्त है और नशा करने के आदी हैं। नशा और अपने खर्चे के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने आज आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल जेल एनआईटी में भेजा है।

No comments :

Leave a Reply