HEADLINES


More

24 जून को हरियाणा पहुंचेगा मानसून

Posted by : pramod goyal on : Monday, 22 June 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली। प्रदेश में सोमवार को हफ्ते की शुरूआत बारिश के साथ हुई। लगभग सभी जिलों में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, दिन चढ़ते-चढ़ते फिर से गर्मी बढ़ गई। बीते दो दिन से प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून को हरियाणा में मानसून पहुंच जाएगा। 24 जून से 26 जून तक प्रदेश
में भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिमी मानसून की उत्तरी सीमा 16 जून को कांडला, अहमदाबाद, इंदौर, रायसेन, खजुराहो, फतेहपुर और बहराइच तक आ गई थी, लेकिन पिछले 4-5 दिन से आगे बढ़ने की कोई विशेष प्रगति नहीं हुई। एचएयू हिसार में मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, अब परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने के अनुकूल बन रही हैं। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश पर बनी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मानसूनी हवाओं को आगे बढ़ाने में सहायक बनेगा।

No comments :

Leave a Reply