//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 60 नए मरीज सामने आए। राज्य में अब कुल मरीजों की संख्या 496 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में कोरोना की वजह से सोमवार को 7वीं मौत हो गई। फरीदाबाद में एक कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया है। सोमवार को सोनीपत और अम्बाला में सबसे ज्यादा मरीज आए। सोनी
पत में एक साथ 24 मरीज मिले हैं। वहीं अम्बाला में 20 मरीज बताए जा रहे हैं। हरियाणा में अब तक फरीदाबाद में 73, गुड़गांव में 73, नूंह में 59, झज्जर में 53, सोनीपत में 68, पलवल में 36, पानीपत में 27, अम्बाला में 24, पंचकूला में 18, जींद में 10, करनाल में 8, यमुनानगर और सिरसा में 6-6, फतेहाबाद में 5, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिले हैं।

No comments :