HEADLINES


More

हरियाणा में कोरोना मरीजों आंकड़ा 465 पहुंच गया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 May 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना मरीजों की कुल संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ा 465 पहुंच गया है। सोमवार को 21 नए मरीज मिले हैं। झज्जर में फिर से 11 मरीज सामने आए हैं। इन 11 में से 9 का कनेक्शन बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से है। बहादुरगढ़ में अब कुल मरीजों की संख्या 53 पहुंच गई है। सोमवार को सोनीपत में 5 मरीज, पानीपत में 3 और गुड़गांव व नूंह में 1-1 मरीज मिला है। 
हरियाणा के 465 मरीजों में से 251 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सोमवार को गुड़गांव के 6 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। हरियाणा में अब तक फरीदाबाद में 73, गुड़गांव में 73, नूंह में 59, झज्जर में 53, सोनीपत में 49, पलवल में 36, पानीपत में 27, पंचकूला में 18, अम्बाला में 14, जींद में 10, करनाल, यमुनानगर और सिरसा में 6-6, फतेहाबाद में 5, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिले हैं।

No comments :

Leave a Reply