//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 370 पहुंच गई है। शनिवार को 6 नए मरीजों का इजाफा गुरुग्राम में हुआ। वहां अब कुल मरीजों की संख्या 63 हो गई है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं प्रदेश में शनिवार को ठीक होने वालों की संख्या नहीं बढ़ी। इस समय प्रदेश में कुल 124 एक्टिव मरीज हैं, जो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 63 केस गुरुग्राम के हैं। इसके बाद फरीदाबाद में 61, नूंह में 58, झज्जर और पलवल में 34-34, सोनीपत में 26, पंचकूला में 18, अम्बाला में 14, पानीपत में 13, करनाल और सिरसा में 6-6, हिसार और रोहतक में 4-4, भिवानी, कु
रुक्षेत्र और यमुनानगर में 3-3. जींद, कैथल में 2-2, चरखीदादरी और फतेहाबाद में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं।
रुक्षेत्र और यमुनानगर में 3-3. जींद, कैथल में 2-2, चरखीदादरी और फतेहाबाद में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं।

No comments :