//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़ने की बजाए स्थिर हुआ है और अब यह नीचे गिरने वाला है। इसका इंतजार कर रहे हैं। सरकार का पूरा प्रयास है कि कोरोना आगे नहीं फैले। 20 अप्रैल तक लॉकडाउन में पूरी सख्ती बरती जाएगी। इसके बाद ही ढील पर विचार होगा। सीएम मनोहर लाल हरियाणा आज कार्यक्रम में प्रदेश वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कष्ट के दिन कम रह गए हैं। अंधेरा हटने वाला है और सवेरा होने वाला है। सोशल डिस्टेंसिंग से स्वयं की मदद करें। इससे कोरोना से बचा जा सकता है।
सीएम ने गीता के श्लोक का उच्चारण कर कहा कि संकट के समय कार्य करें, फल के पीछे न भागें। देश इस समय विशेष प्रकार के संकट से जूझ रहा है।20 अप्रैल तक सभी राज्यों में कोरोना की वर्तमान स्थिति का आंकलन किया जाएगा और जहां-जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का ग्राफ स्थिर होगा, नए मामले नहीं आएंगे, वहां कुछ शर्तों के साथ औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। इसलिए प्रदेश सरकार हरियाणा में कोरोना ग्राफ को स्थिर रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्हें उम्मीद है कि चरणबद्ध तरीके से आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियां शुरू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की इस अवधि को भी संकल्प व धैर्य के साथ पूरा करना है और अंत में जीत हमारी ही होगी। उन्होंने कहा कि दिन-रात इस महामारी से निपटने में लगे हुए हैं।

No comments :