HEADLINES


More

गुरुग्राम में कोरोना पॉजिटिव युवती के संपर्क में आए दो नए मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव

Posted by : pramod goyal on : Friday 24 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
गुरुग्राम. हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 262 हो गई है। गुरुवार रात से शुक्रवार 1 बजे तक 6 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें पानीपत के 3, गुरुग्राम के 2 और रोहतक का एक मरीज शामिल है। गुरुग्राम में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले दो मरीज भी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं रोहतक के सांपला में एक कारपेंटर संक्रमित मिला है। पानीपत में दि
ल्ली से लौटे एक मां-बेटे व सोनीपत अस्पताल में काम करने वाले एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को कुल 13 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। हरियाणा में अब कुल 89 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 262 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। फरीदाबाद में 43, गुरुग्राम में 47, पलवल में 34, पंचकूला में 18, सोनीपत में 13, अम्बाला में 12, पानीपत में 8, करनाल में 6, रोहतक में 4, सिरसा चार, यमुनानगर और भिवानी में 3-3, कैथल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी व फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 276 हो जाता है। 

No comments :

Leave a Reply