HEADLINES


More

एक तो बेकारी ऊपर से सरकार ने बढ़ाये काम के घंटे

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 30 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस की महामारी के चलते  मजदूरों के काम के घंटे बढ़ाये। इसके लिए गजट नोटिफिकेशन   29 अप्रैल को जारी कर दिया। जिसमें  30 जून तक काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 करने के आदेश दिए गए हैं। श्री जय भगवान जनरल सेक्रेटरी सी आई टी यू और श्री बेचू  गिरी जनरल सेक्रेटरी एटक  ने सरकार  के इस निर्णय की घोर निंदा
  की  है। उन्होंने कहा कि हर तरह से मजदूरों के ऊपर ही मार पड़ती है। एक तरफ लॉक डाउन के कारण मजदूरों को  काम नहीं मिल रहा है दूसरी तरफ भयंकर बेकारी   की वजह से  मजदूर भुखमरी के कगार पर खड़ा है। ऐसे में सरकार मजदूरों के ऊपर ही हमला कर रही है। दोनों नेताओं ने कहा कि  अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार
अति धनवानों पर  टैक्स  नहीं लगाना चाहती है। यूनियनों ने कॉरपोरेट घरानों पर टैक्स लगाओ, गरीबों को भूख से बचाओ, 12 घंटे का काम और वेतन कटौती नहीं चलेगी।  इन्हीं नारों के साथ कल  1 मई 2020 को पूरे राज्य में मजदूर दिवस का आयोजन करने का निर्णय लिया है जिसमें सभी मजदूर कर्मचारी शामिल होंगे।

       सीटू  के जिला प्रधान निरंतर पराशर जिला सचिव लाल बाबू शर्मा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संयुक्त प्रेस ब्यान जारी करते हुए कहा कि फरीदाबाद में जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल के बैनर तले मजदूर  कर्मचारी अपने अपने कार्य स्थानों पर मई दिवस का आयोजन करेंगे। इस आयोजन में सीटू, एट क, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, बैंक एंप्लाइज फेडरेशन और आई  सी टी यू के सदस्य भाग लेंगे। निरंतर  पराशर और वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि आज हमारा देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हम करोना महामारी से जूझ रहे हैं। साधन सम्पन्न लोगों को बीमारी की जद में आने का खतरा है। वहीं मजदूर वर्ग  के ऊपर  बीमारी की  चपेट में आने, भूख से मरने और रोजगार खत्म हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। सरकार महामारी के चलते अर्थव्यवस्था में पैदा हो रहे संकट का सारा  बोझ गरीबों पर ही डालना चाहती है। लोकडाउन की आड़ में सरकार 8 घंटे के काम के कानून में भी बदलाव कर इसे 12 घंटे करने का प्रयास कर रही है। लोक डाउन और  महामारी के बहाने मजदूर वर्ग पर यह हमला किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply