//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में लॉकडाउन का दूसरा पड़ाव जारी है। इस बीच कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।बुधवार को प्रदेश में 6 मरीजों का इजाफा हो गया। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 191 हो गई है। नूंह में 3 मरीज मिले हैं, जबकि पानीपत, पंचकूला और सोनीपत में 1-1 मरीज सामने आया है। वहीं गुरुग्राम से 1 मरीज स्वस्थ होकर घर चला गया। अब तक कुल 41 मरीज ठीक हुए हैं।
नूंह में बुधवार को तीन नए मामले आने से यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 48 हो गई। जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण की नूंह व ईंडरी ब्लॉक में एंट्री हुई है। यहां के गांव बारोटा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस के अलावा पुन्हाना ब्लॉक में भी एक पॉजिटिव केस आया है। इन क्षेत्रों में न तो जमातियों का कोई हस्तक्षेप था और न ही कोई व्यक्ति बाहर से आया था। जिला प्रशासन ने इन गांवों को सील कर दिया है। संक्रमित मरीजों के परिजनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इनसे जुड़े लोगों की हिस्ट्री निकाली जा रही है।

No comments :