//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,12 अप्रैल।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने कोविड-19 में लगे हैल्थ विभाग के कर्मचारियों की तर्ज पर मीडिया कर्मियों सहित इस अभियान में लगे सभी विभागों के कर्मचारियों को 50 लाख रुपए के जोखिम बीमा में कवर करने की मांग की है। संघ ने कोविड 19 के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के वेतन को डबल करने की भी सराहना की। उन्होंने पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, सीवर मैन, बिजली कर्मचारियों, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों, जलापूर्ति आदि आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को भी हैल्थ विभाग की तरफ प्रोहत्साहित करने की मांग की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया की कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के अभियान में कई विभागों के कर्मचारी जुटे हुए हैं। आवश्यक सेवाओं के विभागों में लगे कर्मचारी बिना किसी रुकावट के नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसलिए सरकार को बिना किसी भेदभाव के कोविड- 19 के संक्रमण को रोकने में किसी भी प्रकार से शामिल सभी कर्मचारियों को 50 लाख जोखिम बीमा में कवर करने की मांग की है। उन्होंने जोखिम बीमा में सभी विभागों के अनुबंध, आउटसोर्सिंग पालिसी 1 व 2, डीसी रेट,पार्ट टाइम व परियोजनाओं में कार्यरत कार्यकर्ताओं को भी शामिल करने की मांग की है। उन्होंने बताया की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा इस बारे में की गई घोषणा में कोई स्पष्टता नहीं है । सरकार द्वारा की गई धोषणा में कौन-कौन से कर्मचारी कवर होंगे और कौन-कौन से नहीं होंगे,यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री द्वारा की गई धोषणा में आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट 1 व 2 में लगे कर्मचारियों, डीसी रेट अनुबंध व पार्ट टाइम पर कर्मचारियों,वर्क आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों का कोई उल्लेख नहीं है।

No comments :