HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस ने 5 एफआईआर दर्ज कर 10 लोगों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 1 April 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।
कार्यवाही के तहत फरीदाबाद पुलिस में आज 5 मुकदमे दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 10 वाहनों को इंपाउंड कर वाहन मालिकों से ₹1लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में खाने से संबंधित 220 कॉल, Covid-19 से संबंधित 9 काल और काला
बाजारी से संबंधित 7 काल कंट्रोल में प्राप्त हुई। फरीदाबाद पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है।  पुलिस आयुक्त लगातार लोगों से यही अपील कर रहे हैं कि लोग अपने घरों में रहे और स्वस्थ रहें।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि लोग आदेशों का पालन कर रहे हैं कुछ एक लोग हैं जो सिर्फ कानून की भाषा से ही समझते हैं जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

No comments :

Leave a Reply